तारिक़ खान
बरातियो से भरी स्कॉर्पियो और ट्रक में टक्कर होने से बड़ा सड़क हादसा हुआ। घटना उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की है जहाँ रात करीब 2 बजे बरातियो से भरी एक स्कॉर्पियो और सामने से अ रहे एक ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में 2 महिलाओं सहित 3 की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार भदोही जिले के चौरी थाना इलाके के कोल्हड़ हनुमान मंदिर के पास वाराणसी-भदोही मार्ग पर मंगलवार की रात करीब 2 बजे बरातियों से भरी एक स्कॉर्पियो और सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर हो गई।
हादसे में सुमन देवी (35), सोनम देवी (32) दोनों निवासी अमवा और चालक रंजीत (32) निवासी पकरी की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल ममता, किरन, नगीना, सोनी और अंशु को डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार स्कार्पियो में बच्चों की संख्या ज्यादा थी। कुल 18 लोग सवार थे। चौरी थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि घटना में 3 की मौत हुई है, जबकि 5 को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। अन्य को हल्की चोट लगने के कारण स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…