आदिल अहमद
डेस्क। चार साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदो ने दुष्कर्म किया। मामला करौली के हिंडौन शहर का है। दरिंदो पर आरोप है कि वह मासूम को घर से अगवा कर ले गये और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां से उसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया है।
बालिका को गंभीर हालत में हिण्डौन के राजकीय अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। वहीं दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इन्दौलिया, डीएसपी किशोरी लाल, एसडीएम अनूपसिंह अस्पताल पहुंचे और बालिका के परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। बच्ची का इलाज जारी है।
मासूम के परिजन शहर-गांवों में जादू का खेल दिखाकर अपना गुजारा करते हैं। परिजनों ने बताया कि रात को वो सड़क किनारे एक कच्चे मकान में सो रहे थे। बच्ची भी उनके साथ थी। इस दौरान कोई अज्ञात बदमाश बच्ची को उठा ले गया और उसके साथ दरिंदगी की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…