मनोज गोयल
रामपुर। उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से कथित बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने 17 वर्षीय एक किशोर को पकड़ा है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। एएसपी डॉक्टर संसार सिंह ने बताया कि 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची के परिजनों ने पुलिस को यह जानकारी दी कि करीब छह दिन पहले एक पड़ोसी युवक उसके घर पर लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। सिंह के अनुसार, परिजनों ने बताया कि जब दोनों परिवारों को इसकी खबर मिली तो लड़की के परिवार ने शादी पर जोर दिया और शादी न करने पर उन लोगों ने कानूनी कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी भी दी।
उन्होंने आगे कहा, ‘‘वे (आरोपी पक्ष) समझौते के लिए तैयार नहीं थे और इस बीच मेरी बहन ने आत्महत्या कर ली। हमें न्याय चाहिए। ”रामपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने शनिवार दोपहर घटना स्थल का दौरा कर मृतका के परिजनों से मामले की जानकारी ली। शुक्ला ने बताया, ‘‘मृतका के भाई ने मुझे सूचित किया था कि उसे आरोपी के परिवार के सदस्यों द्वारा धमकाया जा रहा है। मैंने पुलिस क्षेत्राधिकारी और अन्य पुलिस अधिकारियों को शिकायतकर्ता को धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। ”एसपी ने कहा, ‘‘हम मामले की जानकारी जिलाधिकारी को भी देंगे और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग करेंगे। ‘
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…