ईदुल अमीन
वाराणसी: छावनी परिषद् के पूर्व उपाध्यक्ष व निवर्तमान सदस्य शैलेन्द्र सिंह ने रक्षा मंत्री को पत्र लिख कर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मंगलवार को दिए गए आदेश का हवाला देते हुवे कहा मांग किया है कि छावनी परिषदों का चुनाव तत्काल कराया जाए। बताते चले कि सर्वोच्च न्यायालय ने इस सम्बन्ध में मंगलवार को आदेश जारी किया था।
उपर्युक्त संदर्भ में हम आपका ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं कि आपके अधीनस्थ छावनी बोर्डों के चुनाव भी, उसके संगठन की निर्धारित लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उल्लंघन करते हुये, एक साल से भी ज्यादा समय से लम्बित रखे गये हैं। हम सब एक संवैधानिक लोकतंत्र में रहते हैं और इन चुनावों के संवैधानिक तकाजों को लम्बित रखना संविधान एवं लोकतंत्र दोनों का गला घोंटने जैसी कार्रवाई है। इन चुनावों को अब और ज्यादा टालने का कोई उचित कारण नहीं है। उन्होंने पत्र के अंत में निवेदन किया है कि छावनी बोर्डों के लम्बित चुनावों की तत्काल घोषणा कराने और संवैधानिक लोकतंत्र आधारित स्थानीय स्वशासन की इन इकाइयों में लोकतंत्र बहाल कराने का कष्ट करें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…