Jammu & Kashmir

जम्मू कश्मीर: निजी बस में अचानक भड़की आग में 2 की मौत, 22 यात्री गंभीर रूप से झुलसे

निसार शाहीन शाह

जम्मू: कटड़ा से जम्मू आ रही निजी बस में अचानक आग भड़क उठी। जब तक यात्री वाहन से बाहर निकल पाते पूरी बस को आग ने घेर लिया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 22 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

दुर्घटना में घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पताल भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि बस में वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु भी मौजूद थे। हादसे के कारण अभी स्पष्ट नही हो पाया है। मामले में जाँच हो रही है।

pnn24.in

Recent Posts