ए0 जावेद/अजीत कुमार
वाराणसी। ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज़-ए-जुमा पुरसुकून तरीके से मुकम्मल हो गई है। आज जुमे की नमाज़ अदा करने के लिये ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज़ियों का हुजूम उमड़ पड़ा था। सुरक्षा में मुस्तैद पुलिस कर्मियो ने सभी नमाज़ियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जांच करके नमाज़ पढ़ने अंदर भेजा। नमाज़ खबर लिखे जाने तक मुकम्मल हो गई है और नमाज़ी अपने अपने घरों को जा चुके है।
बताते चले कि ज्ञानवापी के सर्वे को लेकर चल रहे मस्जिद कमेटी द्वारा दाखिल वाद में अदालत का सर्वे से सम्बंधित फैसला आ जाने के बाद आज नमाज़-ए-जुमा ज्ञानवापी मस्जिद में अदा करने वाले नमाज़ियों का हुजूम उमड़ पड़ा। एसीपी दशाश्वमेघ अवधेश पांडेय के नेतृत्व में चौक पुलिस ने सुरक्षा के मुकम्मल इंतेजमात कर रखे थे। भीड़ की संभावना के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद थी।
मस्जिद ने नमाज़ पढ़ने जाने वाले किसी भी नमाज़ी को रोका नही गया और सभी की तलाशी लेकर उन्हें नमाज़ पढ़ने जाने दिया गया। आज नमाज़ के पहले होने वाले बयान में खतीब मुफ़्ती ने मुल्क में अमन-ओ-आमान कायम रखने और सब्र करने की अपील किया और सभी से मुल्क की सबसे बड़ी अदालत के फैसले का इंतेज़ार करने और फैसले का सम्मान करने की अपील किया।
मुकर्रर वक्त से नमाज़ मुकम्मल हुई और बाद नमाज़-ए-जुमा रब की बारगाह में मुल्क के अमन-ओ-आमान और मुल्क के तरक्की की दुआ ख्वानी हुई। अमन-ओ-सुकून के साथ नमाज़ मुकम्मल हो चुकी है और नमाज़ी अपने घरों को जा चुके है। शहर रोज़मर्रा की अपनी रफ्तार से चल रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…