तारिक़ आज़मी/ए0 जावेद
वाराणसी। वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में वजू खाने पर मिले शिवलिंग जिसको मस्जिद कमेटी लगातार फौव्वारा कह रही है, की जगह पर दर्शन-पूजन व वजू खाने के पास से शौचालय, मछलियों को हटाने की मांग पर आज बुधवार को सुनवाई हुई है। अदालत ने तीनों पक्षों की बातें सुनीं और आवेदन लिया। जिसमे मस्जिद कमेटी ने 2 दिनों का वक्त आपत्ति दाखिल करने के लिए मांगा है। इसके साथ ही सुनवाई के लिए अदालत ने कल गुरुवार की तिथि तय कर दी। कल अदालत इस मामले में दुबारा सुनवाई करेगी। वही मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई होगी। इस प्रकरण में हाई कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी।
बताते चले कि वादी पक्ष की रेखा पाठक, मंजू व्यास, सीता साहू की ओर से मंगलवार को स्थानीय न्यायालय में आवेदन दिया गया था कि शिवलिंग की जगह पर दर्शन-पूजन के साथ ही वजू स्थल पर मिले शिवलिंग के नीचे और नंदी महराज के सामने तहखाने के उत्तरी और पूरब की चुनी हुई दीवारों को तोड़कर सर्वे करवाया जाए। परिसर में कई स्थानों पर रखे बांस, बल्ली, ईंट व बालू का मलबा हटवाकर भी सर्वे करवाने की मांग की गई।
इस दरमियान ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर हमारे प्रधान सम्पादक तारिक़ आज़मी से अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमिटी के जोइन्ट सेक्रेटरी एस0 एम0 यासीन ने फोन पर बात करते हुए कहा है कि वे शिवलिंग नहीं, फव्वारा है। जब मस्जिद बनी थी तभी से वजू खाना और फव्वारा है। ज्ञानवापी मस्जिद को जौनपुर के शर्की सुल्तानों ने बनाया था। जिसकी बाद में औरंगजेब ने मरम्मत कराई थी। ज्ञानवापी मस्जिद के पीछे मौजूद मंदिर का अवशेष अकबर के दीन इलाही का मरकज है। वहां मंदिर कभी नहीं था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…