ए0 जावेद
वाराणसी: सिविल जज (सी0डी0) रवि कुमार दिवाकर की अदालत में कल भगवान आदी विशेश्वर विराजमान की जानिब से दाखिल याचिका जिस में मांग किया गया है कि मस्जिद परिसर में प्रवेश वर्जित किया जाये और उक्त परिसर में पूजा अर्चना की इजाज़त दी जाये के मामले में आज अदालत सुनवाई करेगी। कल दाखिल हुवे इस मामले में आज मस्जिद कमिटी के अधिवक्ताओं ने अपना वकालतनामा लगा दिया है और उम्मीद है कि सुनवाई दोपहर 2 बजे शुरू होगी।
इस सम्बन्ध में मस्जिद कमिटी के अधिवक्ता मोहम्मद तौहीद ने कहा था कि केस दाखिल होने और सुनवाई होने की जानकारी हासिल हुई है। केस क्या दाखिल हुआ है और कौन कौन पार्टी है इस सम्बन्ध में जानकारी हासिल नही हुई। जबकि अंजुमन मसाजिद इन्तेज़मियां कमिटी के सचिव एसएम यासीन ने कहा था कि इस केस के चलने की मंजूरी अदालत ने दिया है इसकी जानकारी हुई है। प्रकरण में किसको किसको पार्टी बनाया गया है ये जानकारी नही है। वही अधिवक्ता अभय नाथ यादव ने इस मुद्दे पर आज हमसे बात करते हुवे बताया है कि इस केस की सुनवाई आज होनी है। मस्जिद कमिटी के तरफ से हम लोगो ने वकालतनामा दाखिल कर दिया है। सुनवाई शुरू होने के बाद मामले में जिरह किया जायेगा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ ये रीत की मांग है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…