ए0 जावेद/करन कुमार
वाराणसी: वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर के सर्वे मामले में आज फिर से दो याचिकाओं के सात बिंदुओं पर अदालत सुनवाई कर सकता है। इनमे मुख्य है याचिकाकर्ता के द्वारा कथित शिवलिंग की जगह पर दर्शन-पूजन करने और उसके सामने की दिवार को तोड़ने ताकि नंदी बाबा का दर्शन कर सके की मांग सहित शासकीय अधिवक्ता द्वारा दाखिल मांग जिसमे वजूखाने से पाइप लाइन निकालने ताकि नमाज़ी वजू कर सके तथा शौचालय को मुक्त करने सहित मछलियों की सुरक्षा हेतु की गई मांग पर सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की कोर्ट में यह सुनवाई होगी।
वादी पक्ष के आवेदन पर न्यायालय ने अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी सहित अन्य प्रतिवादियों से आज आपत्ति मांगी है। इसके अलावा, प्रतिवादी पक्ष की ओर से उठाई गई आपत्तियों पर भी न्यायालय ने संज्ञान लिया है। बताते चले कि सर्वे कमीशन को 17 मई को रिपोर्ट अदालत में पेश करने का हुक्म दिया गया था। जिसके बाद कल सर्वे कमिश्नर अजय मिश्रा को अदालत ने हटा दिया था। ये कार्यवाही अदालत ने विशेष सर्वे कमिश्नर नियुक्त हुवे विशाल सिंह के शिकायत पर किया है। इसके साथ ही अदालत में 2 दिन का समय दिया है सर्वे रिपोर्ट दाखिल करने के लिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…