शाहीन बनारसी/अजीत कुमार
वाराणसी। अदालत के हुक्म की तामीर करवाते हुवे आज ज्ञानवापी सर्वे के दूसरे दिन सर्वे की कार्यवाही ठीक 8 बजे शुरू हो गई है। इस दरमियान सभी वादी और प्रतिवादी पक्ष परिसर में मौजूद है अधिवक्ता के साथ अधिवक्ता कमिश्नर सभी ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मौजूद है। अधिवक्ता कमिश्नर विशाल सिंह ने बयान दिया है कि ‘शांतिपूर्ण तरीके से चल रही सर्वे की कार्यवाही के दौरान वादी और प्रतिवादी सभी इसमें सहयोग कर रहे है, किसी प्रकार की कोई भी रुकावट-बाधा नहीं है’।
सुबह आठ बजे के करीब गेट नंबर-4 से ज्ञानवापी परिसर में टीम ने एंट्री की। सुरक्षा को देखते हुए आसपास के घरों की छतों पर रूफ टॉप फोर्स तैनात की गई है। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु सिर्फ गेट नंबर-1 से जा रहे हैं। ज्ञानवापी के पास गेट नंबर-4 बंद है। कोर्ट ने सर्वे में वादी-प्रतिवादी पक्ष, दोनों पक्ष के अधिवक्ता, एडवोकेट कमिश्नर और उनकी टीम, डीजीसी सिविल और उनकी टीम, विश्वनाथ मंदिर की टीम और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की टीम शामिल हैं। ज्ञानवापी के आसपास चारों तरफ भारी संख्या में फोर्स लगी है। छतों पर भी पुलिस तैनात है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…