अनिल कुमार
आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिहार की विशेष निगरानी इकाई की टीम ने आज सहरसा जेल अधीक्षक सुरेश चौधरी के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी किया है। निगरानी इकाई के अपर महानिदेशक नय्यर हसनैन खान ने बताया कि चौधरी पर आरोप है कि सरकारी सेवा में रहते हुए उन्होंने गलत तरीके से अकूत सम्पत्ति अर्जित की, जो कि उनके द्वारा प्राप्त वेतन एवं अन्य ज्ञात स्रोतों की तुलना में बहुत अधिक है।
अधिकारी के मुताबिक, तलाशी के दौरान मुजफ्फरपुर एसबीआई बैक के खाते में 17 लाख रूपये, पंजाब नेशनल बैक में लगभग 3 लाख रूपये 11 लाख रूपये नकद राशि बरामद किया गया है। खान ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी द्वारा काफी राशि जमीन खरीदने में किया गया है जिसका लगभग 15 डीड प्राप्त हुआ जो मुख्यतः मुजफ्फरपुर, मोतीपुर और हाजीपुर का है इनमें लगभग तीन करोड़ से अधिक राशि निवेश होने के साक्ष्य मिले हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा आरोपी और उसके आश्रितों के पास से लगभग 38 से अधिक बैंक में खाते एवं सावधि जमा है। लाखों रूपये कीमत के जेवरात भी मिले हैं। खान ने बताया कि चौधरी ने अपने वेतन का पैसा पिछले एक साल से नहीं निकाला है। उन्होंने बताया कि चौधरी की बहाली सहायक जेलर के रूप में 1994 में हुई थी।
एसयूवी के अपर महानिदेशक ने बताया कि चौधरी के चार संतानें हैं। प्राईवेट मेडिकल कॉलेज में एक बेटी का नामांकन 15 लाख रूपये खर्च कर कराया है। एक पुत्री बंगलोर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। दूसरा पुत्र मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहा है। एक अन्य पुत्र मुजफ्फरपुर इंजिनियरिंग कॉलेज में पढ़ रहा है। इनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई एवं हवाई यात्रा पर कई लाख रूपये का खर्चा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…