ए0 जावेद/ मो0 साजिद
वाराणसी: अदालत के हुक्म की तामील करते हुवे कल हुवे श्रृंगार गौरी-ज्ञानवापी सर्वे का आज दूसरा और आखरी दिन है। कल ही मस्जिद पक्ष के अधिवक्ताओं ने सर्वे कमिश्नर के निष्पक्षता पर संदेह व्यक्त करते हुवे कमिश्नर के हाथो में अपना पत्र सौप दिया था। इस क्रम में आज सुबह मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता ने कोर्ट कमिश्नर के खिलाफ अदालत में याचिका याचिका दायर कर कोर्ट कमिश्नर पर आरोप लगाया है कि वह एक वादी की तरह काम कर रहे है। इस याचिका पर आज दोपहर दो बजे सुनवाई होनी है। वही कोर्ट कमिश्नर के नेतृत्व में सर्वे कमीशन 3 बजे सर्वे करने आयेगे।
बताते चले कि कल कोर्ट कमीशन की कार्यवाही के दौरान कोर्ट कमिश्नर ने ज्ञानवापी मस्जिद के पश्चिम जानिब हलको का बारीक से सर्वेक्षण किया। जब कोर्ट कमिश्नर ने मस्जिद का ताला खुलवाने की बात की तो विपक्ष के अधिवक्ता अभय नाथ यादव ने कड़ा प्रतिकार किया और कहा कि मस्जिद के अंदर जाने का आदेश कोर्ट ने नहीं दिया है। यादव ने कहा था कि वो शनिवार को कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कोर्ट कमिश्नर को बदलने की मांग करेंगे। इस दरमियान कोर्ट कमिश्नर के हाथो में पत्रक सौपते हुवे उनकी निष्पक्षता पर भी सवाल उठाया गया था।
दूसरी तरफ सर्वे के पहले दिन शुक्रवार को हुए हल्ला-हंगामा, धार्मिक नारेबाजी और सर्वे के दौरान की घटना के मद्देनजर आज शनिवार के सर्वे के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एडवोकेट कमिश्नर ने जिला मजिस्ट्रेट से कहा है कि हम बैरिकेडिंग के अंदर जाएंगे और सर्वे का काम होगा। वही दूसरी तरफ आज दाखिल याचिका पर सुनवाई और उस पर आने वाले निर्णय पर भी आज का सर्वे निर्भर करता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…