ईदुल अमीन/शाहीन बनारसी
वाराणसी: आज जुमे की नमाज़ के दरमियान ज्ञानवापी मस्जिद में नमाजियों का हुजूम उमड़ पड़ा था। वही आज के ही दिन परिसर का सर्वे होना था। दोपहर का सूरज चढ़ा हुआ था। नमाजियों की लाइन मस्जिद में जाने के लिए लगी थी। दूसरी तरफ मीडिया अपने कैमरों के साथ मुस्तैद खडी थी। सुरक्षा व्यवस्था भी इतनी चाक चौबंद है कि परिंदा भी पर नही मार सकता है। हर तरफ गहमागहमी का माहोल था।
हिरासत में लेकर महिला को थाना चौक लाया जाता है। थाना चौक पर पुलिस कर्मियों से पूछताछ में उसने अपना नाम आयशा बताया और अपनी हाल-ए-ज़िन्दगी जब तफसील से पुलिस को बताया और नमाज़ पढने का कारण बताया तो तुरंत पुलिस उसकी मानसिक परेशानी को बेहतर समझ गई और महिला को इलाज की ज़रूरत है ये जानकर महिला को मंडलीय चिकित्सालय इलाज हेतु भेजा गया। पुलिस को महिला के झोले की तलाशी लिया गया तो मानसिक चिकित्सालय वाराणसी, एसएसपीजी कबीर चौरा और राजकीय महिला चिकित्सालय वाराणसी की मेडिकल रिपोर्ट मिली।
पुलिस ने जब तफ्तीश किया तो जानकारी हासिल हुई कि मानसिक चिकित्सालय में उस महिला का इलाज मनोरोग विशेषज्ञ डॉ अजय कुमार सिंह की देख रेख में किया जा रहा है। महिला के पास से हिन्दू देवी देवताओं की तस्वीरे, दवाये, वोटर आईडी कार्ड और जाति प्रमाण पत्र मिला। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में महिला ने बताया कि मेरे पति की पहली पत्नी से 7 बच्चे है। मानसिक बिमारी के कारण मुझको घर से निकाल दिया गया है। मुझको सपने में दिखा था कि मैं यहाँ नमाज़ पढ़ रही हु तो मैं यहाँ नमाज़ पढने चली आई। थाना प्रभारी चौक शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि महिला को चकित्सा की सुविधा के लिए महिला आरक्षी की देखरेख में एसएसपीजी अस्पताल कबीर चौरा भेजा गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…