ईदुल अमीन/अजीत कुमार
वाराणसी: ज्ञानवापी सर्वे प्रकरण में अदालत के हुक्म की तामील करते हुवे कमीशन की टीम मौके पर वीडियोग्राफी के साथ सर्वे कर रही है। परिसर के अन्दर दोनों पक्षों के अलवा किसी को जाने की इजाज़त प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से नही दिया है। आज जहा फजिर के वक्त नमाज़ में नमाजियों की तायदात त्यौहार के मद्देनज़र रोज़ मर्रा से ज्यादा थी। तो वही नमाज़-ए-जुमा में नमाजियों का भारी हुजूम मस्जिद ज्ञानवापी पर आया।
वक्त गुज़रता गया और नमाज़-ए-अस्र का वक्त हुआ। अस्र की नमाज़ भी अदा करने के लिए नमाजियों ने मस्जिद ज्ञानवापी का रुख किया और नमाज़ शांति और सुकून के साथ मुकम्मल हुई। अभी से कुछ देर पहले मगरिब की अज़ान मस्जिदों में हुई और नमाजियों ने एक बार फिर रुख मस्जिद ज्ञानवापी के तरफ किया और ज्ञानवापी में नमाज़-ए-मगरिब अदा समाचार लिखे जाने के समय हो चुकी है और नमाजियों का बाहर आने का सिलसिला जारी है।
मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। भारी संख्या में पुलिस बल पल पल की गतिविधियों पर नज़र बनाये हुवे है। पुलिस टीम लगातार गलियों का चक्रमण कर रही है। हमारी टीम भी मौके पर आपको पल पल की अपडेट देने के लिए मुस्तैदी के साथ खडी है। एक एक लम्हे की जानकारी आपको हमारे द्वारा मुहैया करवाया जा रहा है। हमारी टीम के ए0 जावेद, अजीत कुमार, ईदुल अमीन, निलोफर बानो मौके पर बारी बारी से कवरेज करते हुवे आपको पल पल की अपडेट दे रहे है। जुड़े रहे हमारे साथ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…