शाहीन बनारसी/अनुराग पाण्डेय
वाराणसी: आज मौसम ख़राब होने से लोहटिया मैदागिन मार्ग पर स्थित एक पुराना पेड़ चलती टेम्पो पर गिर पड़ा। पेड़ के ज़द में आने से एक भवन का बारजा भी गिर कहा। टेम्पो पर बताया जाता है कि बच्चो सहित एक पूरा परिवार बैठा था। इस हादसे में सभी बाल बाल बच गए और कोई हताहत नही है। मौके पर क्षेत्रीय नागरिको द्वारा मार्ग खुलवाने के लिए पेड़ की गिरी डालियों को काटा जा रहा है।
इस पेड़ की ज़द में आने से पास के एक भवन का बारजा भी गिर गया। बारजे गिरने से एक व्यक्ति को मामूली चोट आने की जानकारी मिल रही है। क्षेत्रीय पार्षद सीता राम केसरी सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुचे। सीताराम केसरी ने बताया कि दुर्घटना में कोई हताहत नही हुआ है। रोड लाइट टूट कर लटक रही है। प्रशासन को समाचार देने के बाद भी अभी तक किसी प्रकार की सहायता मौके पर नही पहुची है। सीताराम केसरी ने बताया कि स्थानीय नागरिको के द्वारा अपने श्रोतो से मशीन मंगवा कर पेड़ की गिर पड़ी डालियों को कटवाया जा रहा है ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके।
सीताराम केसरी ने नगर निगम पर तीखे हमले करते हुवे कहा कि नगर निगम के जिम्मेदारो को इसकी जानकारी 2 घंटे पहले दे दिया गया है। 2 घंटे बीतने के बाद भी अभी तक कोई सहायता नही पहुची तो स्थानीय नागरिको ने अपने श्रोतो से संसाधन जुटाया है और अवरुद्ध मार्ग को खोलने का प्रयास कर रहे है। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नही मिल रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…