Crime

वाराणसी: सिधौरा थाना क्षेत्र में शराब कारोबारी से असलहो के बल पर हुई लूट, पुलिस जुटी जाँच में

ए0 जावेद

वाराणसी: जनपद के सिन्धौरा थाना क्षेत्र के ओदार मार्ग स्थित दीनदासपूरा ग्राम के निकट एक स्कूल के पास शराब कारोबारी से अज्ञात बाइक सवारों द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने का समाचार मिल रहा है। मामला सुबह 8 बजे का बताया जा रहा है। घटना तब प्रकाश में आई जब शराब कारोबारी आज दोपहर में थाना सिन्धौरा पहुचा और प्रकरण की सुचना पुलिस को दिया।

मिल रही जानकारी के अनुसार चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित डुबकियां निवासी पिंटू जायसवाल का ओदार में शराब ठेका है। आज सुबह वह शराब के ठेके से वापस घर को जा रहे थे तभी दीनदासपुर ग्राम के पास बाइक सवार बदमाशो ने उन्हें रोक कर लूट असलहो के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना से भयभीत शराब कारोबारी आज दोपहर में जब थाने पंहुचा तो घटना की जानकारी होने के बाद विभाग में हडकंप मचा गया।

मिल रही जानकारी के अनुसार शराब कारोबारी से लगभग ढाई लाख की लूट हुई है। पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है। घटना की जानकारी होने पर मौके का मुआयना किया जा रहा है। वही पुलिस की एक टीम घटना के सम्बन्ध में घटनास्थल के आसपास पूछताछ कर रही है। पुराने हिस्ट्रीशीटरो की गतिविधियों पर भी नज़र रखा जा रहा है। पुलिस के तरफ से अभी घटना को लेकर कोई बयान सामने नही आया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts