ए0 जावेद
वाराणसी। वाराणसी नगर निगम के जलकल विभाग ने हमसे किये वायदों को वफ़ा करना शुरू कर दिया है। नगर निगम के जीएम जलकल विभाग द्वारा जल्द ही सराय गोवर्धन की ध्वस्त सीवर लाइन बदलवाने का किया हुआ वायदा वफ़ा करते हुवे आज सुबह से ही सीवर लाइन बदलने का काम शुरू हो गया है। क्षेत्र की जनता ने इसके लिए नगर निगम का धन्यवाद् देते हुवे कहा है कि जन समस्याओं को उठाने के लिए एक आवाज़ और मंच बने PNN24 न्यूज़ और नगर निगम हम सभी क्षेत्रवासी आभारी है।
स्थानीय जन प्रतिनिधित्व की बात करे तो यहाँ के पार्षद संजय सिंह डाक्टर का देहांत होने के बाद से क्षेत्र स्थानीय प्रतिनिधित्व विहीन हो चूका था। मतदाताओं का वोट सबको चाहिए होता मगर समस्या का समूल निस्तारण करने के लिए कोई सामने नही आता है। बकौल स्थानीय नागरिक शाहिद के कि बाते तो लोग बड़ी बड़ी करते है, मगर स्थानीय समस्याओं को हल करवाने वाले और उस पर कुछ कहना वाले दिखाई नही देते है। मगर हमारी समस्याओं को ए0 जावेद ने समझा और उसको खबर के माध्यम से लगातार उठाते रहे है। जिसका नतीजा आज सामने है कि यह जर्जर सीवर लाइन बदली जा रही है।
नगर निगम के जलकल विभाग ने इस सीवर जाम की रोज़ रोज़ की समस्या का हल अंततः कर दिया है। आज सुबह से ही सीवर लाइन बदलने का काम जोरो शोर से चल रहा है। स्थानीय नागरिको ने नगर निगम का धन्यवाद किया है। सीवर लाइन बदलने आये कर्मचारियों और मजदूरों को स्थानीय नागरिक साजिद अली ने मिठाई खिला कर अपनी समस्या हल होने की ख़ुशी जताई है। हम नगर निगम के जलकल विभाग का आभार व्यक्त करते है कि उन्होंने हमारे समाचारों को संज्ञान लिया और मामले में त्वरित निस्तारण करते हुवे समस्या का समूल निस्तारण किया। सीवर लाइन बदले जाने से क्षेत्र के नागरिको में अपार हर्ष देखने को मिल रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…