शाहीन अंसारी
वाराणसी: वंचित वर्ग के बच्चों के लिए समाजसेवी मनोज यादव एवं उनकी पत्नी अनीता देवी द्वारा ऊगापुर गाँव में संचालित किये जा रहे निःशुल्क शिक्षण केंद्र पर सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा में आशा बाल पुस्तकालय की स्थापना की गयी। संस्था द्वारा एक देश समान शिक्षा अभियान के अंतर्गत सभी को समान और बेहतर शिक्षा के अवसर की उपलब्धता के लिए बाल साहित्य की उपलब्धता कराई जा रही है।
कार्यक्रम संयोजक दीन दयाल सिंह ने कहा कि हमने देश के विभिन्न प्रकाशकों से रोचक बाल साहित्य का चयन किया है जिससे बच्चों में पढने के प्रति उत्साह का संचार हो। युवा समाजसेवी मनोज कुमार यादव ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि व्यक्तित्व विकास के लिए किताबों का बहुत महत्व है, इसमें निहित ज्ञान को आत्मसात करने से हम परिवार, समाज, देश और प्रकृति के प्रति एक जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं। कार्यक्रम में सूरज पाण्डेय, अनीता देवी आदि की प्रमुख रूप से उपस्थिति रही, कई बच्चों ने कविता भी सुनाई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…