शाहीन बनारसी
वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद के वाज़ुखाने में मिली आकृति जिसको वादिनी मुकदमा का दावा है कि वह शिवलिंग है और मस्जिद कमेटी ये दावा कर रही है कि वह फव्वारा है, उक्त प्रकरण में वाद जिला जज की अदालत में विचाराधीन है। इस बीच अधिवक्ता राजा आनंद ज्योति सिंह के द्वारा सीआरपीसी 156(3) के तहत वाद दाखिल कर अदालत से अनुरोध किया कि अमुक वज़ुखाने में मिली आकृति शिवलिंग है। जहा वजू करने से हिंदू धर्मावलंबियों की धार्मिक भावना आहत करने पर अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव सहित सैकड़ों अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया जाय।
इस वाद में आरोप लगाया गया है कि ज्ञानवापी में शिवलिंग होने की जानकारी के बाद हाथ पैर धोना, थूकना और वजू करने से हिंदू धर्मावलंबियों की धार्मिक भावना आहत हुई है। वादी पक्ष ने अदालत में बताया कि इस मामले में पुलिस के अधिकारियों से शिकायत की गई, मगर उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…