ए0 जावेद संग शाहीन बनारसी
वाराणसी। सोशल मीडिया पर सेना भर्ती के अग्निपथ योजना पर चल रही भ्रामक सूचनाओं और कई शहरों में हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए वाराणसी प्रशासन और पुलिस अलर्ट है। गुरुवार देर रात मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों में समन्वय बैठक हुई। इसमें अवांछनीय तत्वों के साथ ही सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाए जाने की रणनीति बनाई गई। बैठक के बाद प्रशासन और पुलिस की ओर से संयुक्त अपील जारी की गई।
इन सबके बावजूद भी अग्निपथ योजना का विरोध वाराणसी समेत आसपास के जिलों में भी शुरू गया है। शुक्रवार सुबह पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों से कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची युवाओं की भीड़ ने स्टेशन परिसर के बाहर हाथ में तख्तियां लेकर अग्निपथ योजना का विरोध जताया। रोडवेज पर पहुंची युवाओं की भीड़ ने हंगामा व नारेबाजी की। चौकाघाट, रोडवेज और इंग्लिशिया लाइन में वाहनों पर पथराव भी किया गया है। रोडवेज बसों में तोड़फोड़ की गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…