फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: आबकारी आयुक्त उप्र के आदेश, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह एसबी संजीव सुमन के दिशा निर्देश व डीईओ कुलदीप दिनकर के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री, अवैध अल्कोहल के परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतु प्रशासन-पुलिस-आबकारी की संयुक्त टीम ने प्रवर्तन अभियान चलाया। डीईओ कुलदीप दिनकर ने बताया कि सभी आबकारी निरीक्षक लगातार अपने-अपने क्षेत्रो में कार्य कर रहे, जिससे किसी प्रकार की अवैध मदिरा की बिक्री न होने पाये। जनपद में दबिश के दौरान जनपद में कुल 14 अभियोगो को पंजीकृत किया गया। 295 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 1800 किग्रा लहन बरामद की।
उन्होंने बताया कि आबकारी निरीक्षक प्रेम सिंह क्षेत्र 5 गोला ने मय स्टाफ, आबकारी निरीक्षक केपी सिंह क्षेत्र 4 पलिया व आबकारी निरीक्षक अवधेश कुमार क्षेत्र 1 सदर व पड़रिया तुला चौकी इंचार्ज सुनील कुमार के साथ संयुक्त रूप से दल बल के साथ दबिश दी। दबिश के दौरान ग्राम पड़रिया तुला, गुलरिया, बस्तौल एवं बिल्हा सिकटिया थाना भीरा में दबिश के दौरान अलग-अलग ग्रामों से कच्ची शराब बरामद की। आबकारी निरीक्षक सुश्री अंशुल चौहान क्षेत्र 7 धौरहरा खीरी ने स्टाफ ग्राम पंचधारा थाना धौरहरा में दबिश दी। दबिश में एक अभियुक्त को कच्ची शराब के साथ मौके पर गिरफ्तार किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…