फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: प्रदेश में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत मुख्यमंत्री एवं शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा सौहार्दपूर्ण माहौल बनाये रखने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी संजीव सुमन ने बताया कि जनपद में अमन-ओ-अमान व शान्तिपूर्ण वातारण बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से संजीदा है। सौहार्द को बिगाड़ने का मंसूबा रखने वाले सभी शरारती तत्व जिला प्रशासन के रडार पर है। जनपद में सूचना तन्त्र को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया गया है। किसी भी व्यक्ति को सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति नही होगी।
डीएम-एसपी ने कहा कि देश, प्रदेश व जनपद के विकास के लिए सौहार्दपूर्ण माहौल अति आवश्यक है। शान्तिपूर्ण माहौल में ही विकास के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है, इसलिए हम सब की जिम्मेदारी है कि जिले में सौहार्द बनाये रखें और विकास में भागीदार बने। बैठक में मौजूद धर्मगुरूओं, सभ्रान्त व गणमान्यजन से अपेक्षा की कि लोगों को शान्ति व विकास के पथ पर अग्रसर रखें क्योंकि समाज को नेतृत्व प्रदान करने की जिम्मेदारी आपके कधों पर है। इस कार्य के लिए जिला प्रशासन की ओर से भी हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…