शाहीन बनारसी
नई दिल्ली: जमियत-ए-ओलमा-ए-हिन्द की जानिब से उत्तर प्रदेश में बुल्डोज़र की सख्त मज्जमत करते हुवे दाखिल अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में कल जस्टिस ए0एस0 बोपन्ना और जस्टिस विक्रम नाथ की बेंच सुनवाई करेगी। बताते चलें कि बुलडोजर कार्रवाई के मुखालिफ जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। अर्जी में कानून की प्रक्रिया के बिना मकानों को ना ढहाने के निर्देश देने की मांग की गई है। मनमानी करने वाले अफसरों पर कार्रवाई की भी मांग की गई है।
बताते चलें कि रविवार को प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद अहमद के घर पर बुलडोजर चलाया गया था। घर तोड़े जाने पर जावेद अहमद की बेटी सोमैया ने एक खबरिया चैनल के साथ बात करते हुए सवाल उठाया था कि ‘अचानक से मेरा घर अवैध कैसे हो गया?’। सोमैया फातिमा ने कहा था कि यह बात समझना बहुत जरूरी है कि अचानक से हमारा घर अवैध कैसे हो गया? जब हम लोग हर बार टैक्स देते रहे हैं तब फिर अचानक बिना किसी नोटिस के एक दिन के अंदर ही अंदर अवैध कैसे हो गया? ये सब 12 घंटे के अंदर हो गया। यह घर मेरी अम्मी के नाम पर था। मेरे नाना ने उनको गिफ्ट में दिया था। इसमे मेरे अब्बा का कोई हाथ नहीं था। जमीन मेरी अम्मी की थी। जिस पर बने घर को अवैध बताकर तोड़ दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…