ए0 जावेद
डेस्क: नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध के बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। इस घटना के बाद कांग्रेस नेता और भी मुखर होकर दिल्ली पुलिस पर केंद्र सरकार के इशारे पर गुंडागर्दी करने का आरोप पुलिस पर लगा है। कांग्रेस का दावा है कि दिल्ली पुलिस ने पार्टी कार्यालय में घुस कर लाठी चार्ज किया है।
सुरजेवाला ने कहा कि हम मांग करते हैं कि प्राथमिकी दर्ज की जाए, उन्हें निलंबित किया जाए और अनुशासनात्मक जांच शुरू की जाए। आज सभी कांग्रेस नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कल कांग्रेस पूरे भारत के सभी राजभवनों का घेराव करेगी। परसों सभी जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन भी होंगे।
वही दिल्ली के स्पेशल सीपी सागर हुड्डा ने कहा कि पुलिस ने आज भी कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। आज की प्रदर्शन के लिए कांग्रेस की ओर से कोई अनुमति नहीं मांगी थी। अभी तक 150 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा लाठी चलाने वाली बात गलत है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…