फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के पलिया तहसील क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के चलते शारदा नदी के दोनों ओर बने बंधे कट गए थे जिससे नदी का पानी शहरों में आ घुसा था। कटे हुए बंधों के निर्माण की मांग को लेकर कई बार स्थानीय लोगों के अलावा अन्य लोगों ने ज्ञापन सौंपकर बंधे के निर्माण कार्य की मांग की थी। वही इसी समस्या को लेकर कुछ लोग स्थानीय विधायक रोमी साहनी के पास भी गए थे जहां पर रोमी साहनी ने बंधे का मौका मुआयना कर जल्द से जल्द बंधे का निर्माण कार्य करवाने की बात कही थी।
गौरतलब है कि शारदा नदी में आई बाढ़ के भीषण पानी ने शारदा नदी के दोनों पुलों के बीच उत्तर दिशा में नदी के द्वारा करीब 10 से 15 फिट चौड़ाई व इतनी ही गहराई से बंधे को काट दिया था। जिससे पूरे पलिया नगर में बाढ़ ने जमकर अपना कहर बरपा किया था जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था तो वही आमजन का काफी नुकसान भी हुआ था। वही बंदे का निर्माण कार्य पूरा होने से आमजन को बाढ़ से काफी राहत मिलेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…