फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। खरीफ-2022 में कृषकों को गुणवत्तापरक बीज, उर्वरक एंव कृषि रक्षा रसायन उचित मूल्य पर उपलब्ध कराये जाने के संबंध में जनपद में अलग-अलग टीमों ने औचक निरीक्षण एव जाँच की कार्यवाही शनिवार को सम्पन्न की गयी। जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी ने बताया कि औचक निरीक्षण एव जाँच के समय कुल 41 पंजीकृत उर्वरक, बीज एवं कीटनाशी प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।
औचक निरीक्षण व जाँच के समय उर्वरक प्रतिष्ठानों पर उपलब्ध उर्वरकों का पीओएस मशीन से मिलान किया, जो सही मिला। उर्वरक बीज एंव कीटनाशी पंजीकृत विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि प्रतिष्ठान पर उपलब्ध उर्वरक/बीज एवं कीटनाशकों के स्टाक एवं मूल्य सूची आवश्यक रूप से प्रदर्शित की जाये तथा किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक/बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध करायें। जनपद में वर्तमान में उर्वरकों/बीजो तथा कृषि रक्षा रसायनों की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में बनी हुयी है। किसान भाइयों से अनुरोध कि अपनी आवश्यकतानुसार पी0ओ0एस0 मशीन से उर्वरक प्राप्त करें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…