Ballia

कानपुर में हुए दंगे के मद्देनज़र सीओ मुहम्मद उस्मान और इंस्पेक्टर उभावं ने आपसी सौहार्द बनाने की किया अपील

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड(बलिया)। कानपुर में हुए दंगे को दृष्टिगत रखते हुए गुरुवार को सीओ मुहम्मद उस्मान और इस्पेक्टर उभांव अविनाश कुमार सिंह ने नगर के जामा मस्जिद पहुँचकर दोपहर के नमाज के दौरान मुस्लिम बन्धुओं से और मौलवी से आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील किया।

सीओ ने कहा कि किसी प्रकार के बहकावे में न आये। अगर कोई व्यक्ति किसी प्रकार का अराजकता फैलाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी करवाई की जायेगी। ऐसे में आप लोग आपसी प्रेम और सौहार्द को बनाये रखे। इस मौके पर चौकी इंचार्ज सीयर मदनलाल, अंकुर वर्मा, प्रदीप मद्देशिया, जनार्दन यादव आदि मौजूद रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts