उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। तहसील के इब्राहिम पट्टी में लगभग 40 वर्षो से बन्द चिकित्सालय के चालू होने की आस जग गई है। स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने गुरुवार को इब्राहिम पट्टी का दौरा कर बन्द अस्पताल का जायजा विधिवत निरीक्षण किया। टीम के सर्वे करने के बाद आम जनता में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बिल्थरारोड तहसील के इब्राहिम पट्टी में चिकित्सालय को क्रियाशील करने के शासन के निर्देश पर सीएमओ द्वारा तीन सदस्यीय टीम गुरुवार को अचानक निरीक्षण किया। जहां वे शासन को अपनी आख्या सुपुर्द करेगें।
इस चिकित्सालय को क्रियाशील करने के लिए जिलाधिकारी बलिया की ओर से 10 सितम्बर 2021 व मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया की ओर से 5 जनवरी 2022 को शासन को पत्र लिखा गया है। इस निरीक्षण टीम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वीरेन्द्र कुमार, जिला सविलांस अधिकारी डा0 अभिषेक कुमार चीफ फार्मासिस्ट (सीएमडी) अरुण कुमार सिंह शामिल थे। निरीक्षण के दौरान सहयोग में सीएमओ डा0 नीरज ने सीएचसी सीयर के अधीक्षक डा0 तनबीर आजम भेजा था। निरीक्षण के दौरान पूर्व प्रधान मंत्री स्व0 चंद्रशेखर के भतीजे जयप्रकाश सिंह भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान चर्चाओं के अनुसार टीम ने 100 शैय्या का अस्पताल संचालित किए जाने की आवश्यकता महसूस की। एक सीएमएस, 10 वरिष्ठ चिकित्सक, एक दर्जन फार्मासिस्ट, करीब दो दर्जन की संख्या में स्टाफ नर्स, करीब दो दर्जन की संख्या में सफाई कर्मी, करीब दो दर्जन की संख्या में वार्ड ब्वाय आदि की आवश्यकता महसूस की गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…