मो0 कुमेल
कानपुर: कानपुर के परेड हिंसा में नामज़द आरोपी कर्नलगंज निवासी परवेज़ की बहन ने मीडिया से बात करते हुवे दावा किया है कि उसके भाई परवेज़ उर्फ चिकना को झूठे मुकदमो में साज़िशन फसाया जा रहा है, जबकि हमारे भाई का उस हिंसा से कोई भी लेना-देना नही है। वो उस जगह पर था ही नही चाहे तो उस जगह का फुटेज चेक कर सकते है या मेरे भाई का सी0डी0आर चेक कर सकते है।
आरोपी की बहन ने कहा कि लगभग एक साल पहले भी साज़िशन इसी तरह मेरे भाई परवेज़ को इसी तरह झूठे गैंगस्टर के मुकदमे में फसाया गया था। वही कर्नलगंज निवासी दूसरे नामज़द आरोपी आज़ाद की माँ ने मीडिया को बताया कि मेरे बेटे आज़ाद को भी झूठे मुकदमो में फसाया जा रहा है। कोई मेरे बेटे से कोई अपनी ज़ाती दुश्मनी निकाल रहा है। मेरा बेटा उस हिंसा वाली जगह पर था ही नही, फिर भी किसी ने खुन्नस में उसका नाम लिखवा दिया।
अगर मेरा बेटा दोषी है या उसकी फोटो कहीं पर है तो बेशक उसे सज़ा मिलनी चाहिए, मगर अगर वो दोषी नही है तो मेरी शासन और प्रशासन से इल्तजा है कि इस पूरे मामले की सही जांच की जाए ताकि किसी भी बेगुनाह के साथ गलत न हो और उसे इन्साफ मिल सके। बताते चले कि इस हिंसा में दर्ज मुक़दमे में कुल 40 से अधिक नामज़द और 1000 से अधिक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज है। पुलिस फुटेज के आधार पर अन्य की तलाश कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…