शाहीन बनारसी (इनपुट-फारुख हुसैन)
लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी में किशोरी की निर्मम हत्या मामले में उसकी बड़ी बहन की साजिश का एक ज़बरदस्त पर्दाफाश हुआ है जिसे सुन कर हर कोई अपने दांतों तले ऊँगली दबा लेंगे। इसे घोर कलयुग ही कहेंगे जहाँ बड़ी बहन अपने आँखों के सामने अपनी छोटी बहन की असमत को लुटवाती है और उसका क़त्ल करवाती है। ज़लालत की इन्तहा ये थी कि जब उसकी छोटी बहन की असमत लुटी जा रही थी तो बड़ी बहन अपनी मजलूम बहन का हाथ पकडे हुए थी।
पुलिस ने बड़ी बहन समेत छह लड़कों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतका ने एक महीने पहले बहन को प्रेमी के साथ अवैध संबंध बनाते देख लिया था। जिस पर छोटी बहन ने बड़ी बहन के संबंधों के बारे में घरवालों को बताने की बात कही थी, जिससे वह नाराज रहती थी। दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा होता था। घटना के दिन साजिश के तहत बड़ी बहन उसको शौच के लिए गन्ने के खेत में ले गई।
खेत में पहले से बड़ी बहन के दोस्त रंजीत, अमर सिंह, अंकित, संदीप, दीपू और अर्जुन मौजूद थे। जहां पर रंजीत, अंकित, अमर सिंह, संदीप चौहान ने बड़ी बहन के सामने ही उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया जबकि अर्जुन और दीपू चौहान निगरानी करते रहे। दुष्कर्म के समय आरोपी बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन के हाथ भी पकड़ रखे थे। छोटी बहन घर में किसी को इस वारदात के बारे में बता न दे, इस डर से सभी ने मिलकर दुपट्टे से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद बड़ी बहन घर चली आई और सामान्य रूप से रहने लगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…