आफ़ताब फारुकी
डेस्क: महाराष्ट्र में चल रहे सियासी सियासी घमासान में अब टीएमसी की एंट्री हो गई है। गुवाहाटी के जिस होटल में शिवसेना के बागी विधायक ठहरे हुए हैं वहां आज तृणमूल कांग्रेस की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया। होटल के बाहर बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता जमा हुए और भाजपा विरोधी नारे लगाने लगे।
टीएमसी नेताओं का कहना था कि विधायकों की खरीद-फरोख्त की जा रही है जिसे रोका जाए। पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया है। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व असम तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष रिपुन बोरा कर रहे थे।
विरोध में शामिल टीएमसी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए कि असम की भाजपा सरकार अपने सारे संसाधनों का इस्तेमाल कर रही है ताकि महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार को गिराया जा सके। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि एक तरफ राज्य में बाढ़ की संकट रोज ही गंभीर होती जा रही है और दूसरी तरफ सरकार इस सियासी उठा-पटक में लगी हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…