शिखा प्रियदर्शिनी
शमशेरा से संजय दत्त के किरदार का लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में संजय दत्त क्रूर दरोगा शुद्ध सिंह का रोल कर रहे हैं। पोस्टर में वह खतरनाक अंदाज में दिख रहे हैं और फैन्स के इसे लेकर जमकर रिएक्शन भी आ रहे हैं। यशराज फिल्म्स की शमशेरा में संजय दत्त के अलावा रणबीर कपूर और वाणी कपूर भी हैं। संजय दत्त ने अपने इस खतरनाक अंदाज से फैन्स को अपने दौर के विलेन अमरीश पुरी और डैनी की याद दिला दी है। फैन्स उनके इस लुक को लेकर खूब कमेंट कर रहे हैं।
शमशेरा के दरोगा शुद्ध सिंह के किरदार का लुक जितना खतरनाक है, उतने ही मजेदार फैन्स के कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा है थिएटर में गदर मचा देगा यह लुक। एक फैन ने लिखा है कि विलेन के तौर पर वह अमरीश पुरी और डैनी डेंजोगपा की यादों को ताजा कर देते हैं। बता दें कि संजय दत्त इन दिनों फिल्मों में कैरेक्टर और विलेन के किरदार कर रहे हैं। केजीएफ 2 में उनका अधीरा का किरदार भी फैन्स को खूब पसंद आया था। इस तरह एक बार फिर संजय दत्त हंगामा बरपाने आ रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…