Others States

दिल्ली: गफ्फार मार्केट में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 39 गाड़ियाँ पहुंची

मो0 कुमेल

नई दिल्ली: आज रविवार की सुबह दिल्ली के करोल बाग़ स्थित गफ्फार जूता बाज़ार में भीषण आग लग गई। आग लगने की सुचना मिलने पर तत्काल दमकल की 39 गाड़ियाँ पहुंची और करीब तीन घंटो में आग पर काबू पाया गया। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

बताते चले कि इस आग में न तो कोई फंसा हुआ है और न ही किसी के हताहत होने की कोई खबर है। डिप्टी चीफ फायर सुनील चौधरी ने बताया कि सुबह 4:30 बजे आग की खबर मिली थी। संकरी गली के कारण आग एक जगह से दूसरी जगह चली गई। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है। मौके पर दमकल की गाड़िया हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts