आफताब फारुकी
कीव: रशिया और युक्रेन युद्ध की खबरे भले ही अब सुर्खियाँ नही बटोर रही है। मगर स्थित कितनी खराब है इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते है कि यूक्रेन के क्रेमेनचुक शहर के एक शॉपिंग मॉल पर रूस ने मिसाइल से हमला बोला। इस हमले में 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं 59 लोग घायल हो गए। उक्त बात की जानकारी यूक्रेन के इमरजेंसी सर्विस के प्रमुख ने मंगलवार को दी है।
पीड़ितों की संख्या का पता लगाना कल्पना से परे है। यूक्रेन के राष्ट्रपति द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में मॉल को आग की लपटों में घिरा दिखाया गया है। शहर के मेयर विटाली मालेत्स्की ने फेसबुक पर लिखा, “क्रेमेनचुक पर एख मिसाइल ने एक बहुत भीड़भाड़ वाले इलाके पर हमला बोला”। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कीव के सहयोगियों से अधिक भारी हथियारों की आपूर्ति करने और रूस पर नए प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया।
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ट्विटर पर कहा, “दुनिया आज रूस के मिसाइल हमले से भयभीत है, जिसने यूक्रेन के एक भीड़भाड़ वाले शॉपिंग मॉल को निशाना बनाया । ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि हमले ने रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन की “क्रूरता और बर्बरता की गहराई” को प्रदर्शित किया है। वहीं फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने भी हमले की निंदा की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…