आफ़ताब फारुकी
डेस्क: अमेरिका के टेक्सास से डरा देने वाली खबर सामने आई है। सैंट एंटोनियों शहर में एक ट्रक के अंदर 46 लोग मृत पाए गए हैं। कानून प्रवर्तन अधिकारी ने इस दिल दहला देने वाले वाकये के बारे में जानकारी दी है। वहीं शहर के अधिकारियों ने कहा कि यूएस-मेक्सिको सीमा पर मानव तस्करी की सबसे घातक हालिया घटनाओं में से एक सैन एंटोनियो अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें ट्रक में “शवों के ढेर” मिले। ट्रक में पानी का कोई निशान नहीं मिला।
मैक्सिकन सीमा से लगभग 160 मील (250 किमी) दूर सैन एंटोनियो में तापमान सोमवार को उच्च आर्द्रता के साथ 103 डिग्री फ़ारेनहाइट (39।4 डिग्री सेल्सियस) तक दर्ज किया गया। ये जगह तस्करों के लिए एक प्रमुख पारगमन मार्ग है, शहर के पुलिस प्रमुख विलियम मैकमैनस ने कहा कि पास की इमारत में काम करने वाले एक व्यक्ति ने मदद के लिए आवाज सुनी। जिसके बाद वो बाहर आया। उसने ट्रेलर के दरवाजे को आंशिक रूप से खुले हुए पाया। अंदर उसे कई शव दिखाई दिए। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं अधिकारियों ने बताया कि घटना को लेकर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
यहाँ के गवर्नर ने इस घटना के लिए देश के राष्ट्रपति जो बाइडेन को जिम्मेदार बताया और ट्वीट करते हुए लिखा कि “इन मौत के लिए जो बाइडेन जिम्मेदार हैं। कानून को लागू करने से इनकार करने के घातक परिणाम दिखाते हैं।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…