Varanasi

दो दिन पहले गाजियाबाद से आए वाहन चालक की अपार्टमेंट की छत से गिरकर हुई मौत

ए0 जावेद

वाराणसी। अपार्टमेंट की छत से गिरकर वाहन चालक की मौत हो गई। घटना वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी का है जहाँ पर बांके बिहारी अपार्टमेंट की छत से गिरकर वाहन चालक की मौत हो गई। घटना की सुचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्ज़े में ले कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घटना आज सुबह की है। पेशे से व्यवसायी गाजीपुर निवासी अनिल यादव का बांके बिहारी अपार्टमेंट में फ्लैट (8-डी) है। वो यहां किराए पर रहते हैं और चमरहां में अपना नया मकान बना रहे हैं। उनका दिल्ली के भजनपुरा में व्यवसाय है।

बताते चले कि बुधवार को ही वो लोनी गाजियबाद से अपने वाहन से वाराणसी आए थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि उनके वाहन चालक पंकज शर्मा (20) पुत्र मुन्ना लाल की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। पंकज गाजियबाद का रहने वाला था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts