गोपाल जी/अनिल कुमार
पटना: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ अब आवाज़े बुलंद होने लगी है और इस योजना का विरोध शुरू हो गया है। बिहार के कई शहरों में युवाओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया है। बक्सर में सेना भर्ती की तैयारी करने वाले छात्र प्रदर्शन के दौरान भड़क गये और रेल ट्रैक को जाम कर दिया। युवाओं ने दिल्ली-हवाड़ा रूट पर बक्सर स्टेशन पर जनसताब्दी एक्सप्रेस को रोक दिया, जिसके बाद यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा।
पटना के गांधी मैदान में प्रदर्शन करने वाले एक युवाओ का कहना है कि केवल चार साल की नौकरी के बाद वह क्या करेगा? क्या वो लोगो सिर्फ चार साल सरकारी नौकरी करने के लिए तैयारी कर रहे हैं? चार साल बाद 12 लाख रुपये देंगे? तब हम उससे क्या करेंगे और क्या 30 हजार रुपये में घर चल जाएगा? चार साल बाद जॉब मिलने की क्या गारंटी रहेगी? कहीं जॉब ना मिली तो क्या होगा? नौकरी की कोई सिक्योरिटी नहीं। नौकरियों में कम से कम 20-30% का आरक्षण दिया जाए जो अग्निपथ से युवा 4 साल पूरे करके निकले। तब भी कुछ समझ आता है। वरना युवा कहां कहां भटकेगा।
तीसरे युवा ने कहा कि इससे युवाओं की देशभक्ति की भावना पर असर पड़ेगा। 4 साल जॉब करके युवा वापस घर आ जाए इससे शर्मनाक कुछ भी नहीं है। आर्मी की ट्रेनिंग के साथ हो तो बेरोजगारी और खाली बैठकर वह भटक भी सकता है। अग्निपथ वालों के लिए अलग से चार साल बाद भी नौकरी की कुछ व्यवस्था हो जाए तो युवा उसके हिसाब से तैयारी कर सकता है, लेकिन अभी जो वर्तमान में सरकार ने पेशकश की है, वो कहीं से भी उचित नहीं है।
केंद्र सरकार ने सेना भर्ती को लेकर एक नई स्क्रीम लॉन्च की है। यह योजना देश की सेवा करने वाले युवाओं के लिए शुरू की गई है। इसके तहत देश के युवाओं को 4 साल के लिए सेना में भर्ती किया जाएगा। इसके साथ ही योजना में शॉर्ट टर्म सर्विस के लिए युवाओं की नियुक्ति की जाएगी। राजनाथ सिंह ने कहा था देश की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए है योजना लॉन्च की गई है।
इस योजना में क्या क्या है शामिल
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…