आदिल अहमद
कानपुर: कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में मारपीट की सुचना पर पहुची पुलिस पर घर के अन्दर से युवक ने फायरिंग कर दिया। गोली एसआई हिमांशु त्यागी सहित एक होमगार्ड सिपाही को लगी है। एसआई त्यागी का इलाज एक अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि एसआई के हाथ में गोली लगी है.
मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक बड़े प्रयास के बाद गोली चलाने वाले वृद्ध को हिरासत में ले लिया है. फायरिंग में एसआई त्यागी के हाथ में गोली लगी है. एसआई सहित एक सिपाही होमगार्ड भी घायल बताया जा रहा है। मौके पर एसीपी कैंट समेत भारी पुलिस बल ने घर को घेर कर वृद्ध को काफी मशक्कत के बाद हिरासत में लिया है.
प्रारंभिक जानकारी के श्याम नगर सी ब्लॉक निवासी आर0 के0 दुबे अपनी पत्नी किरन दुबे, बड़े बेटे सिद्धार्थ, बहू भावना और दिव्यांग बेटी चांदनी के साथ रहते हैं। उनका छोटा बेटा राहुल और बहू जयश्री अलग रहते हैं। बहू जयश्री ने बताया कि ससुर मानसिक बीमारी से ग्रसित हैं। वह बड़े बेटे और बहू से घर छोड़ देने की बात करते हैं।
रविवार को इसी को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद उन्होंने परिवार को कमरे में बंद कर इलाके फायर झोंकना शुरू कर दिया। इससे इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर पुलिस पहुंची, तो आरोपी ने दरोगा हिमांशु त्यागी के हाथ मे गोली मार दी। फिर एडीसीपी राहुल मिठास, एसीपी कैंट शेखर पाठक समेत भारी पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने घर को घेरकर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, परिवार भी सुरक्षित है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…