ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी के पडोसी जनपद चंदौली में अग्निपथ योजना के मुखालिफ युवाओं ने उग्र प्रदर्शन किया। जिसमे पुलिस की एक जीप में आग लगा कर उसको नाले में पलट दिया गया। इस दरमियान शनिवार को कुछमन रेलवे स्टेशन पर भी उपद्रव हुआ था। इसी क्रम में आज रविवार सुबह अग्निपथ योजना के मुखालिफ युवाओं ने उग्र प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दरमियान अलीनगर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में पुलिस की प्राइवेट जीप में आग लगा दी। उसके बाद जीप को नाले में गिरा दिया। वहीं सरकारी वाहनों पर पथराव कर तोड़फोड़ की।
इसके साथ ही पथराव कर अन्य वाहनों में भी तोड़फोड़ की। किसी प्रकार पुलिसकर्मियों ने घरों में घुसकर जान बचाई और कंट्रोल को सूचना दी। इस दौरान अफरातफरी का माहौल बना रहा। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे जिले में खलबली मच गई। पुलिस-प्रशासन के अफसर चौकन्ना हो गए। उग्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुरक्षा के लिए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घरों में घुसकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची तो उपद्रव कर रही युवाओं की भीड़ फरार हो गई। इस दरमियान पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद अब पीडीडीयू जंक्शन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हर आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…