शाहीन बनारसी
नई दिल्ली: अपने विवादित बयान को लेकर अचानक सिर्फ देश में नही बल्कि विदेशो में भी अचानक चर्चा और विवाद का केंद्र बने नवीन जिंदल और नुपुर शर्मा को पार्टी ने निष्काषित कर दिया है। पार्टी की तरफ से की गयी कार्रवाई के बाद दोनों ने ही अपने बातो पर कहा है कि उनकी मंशा किसी को ठेस पहुचाने की नही थी। नुपुर शर्मा ने तो ये भी कहा कि यदि उनके शब्दों से किसी की भावना को ठेस पहुची हो तो वह अपने शब्द वापस लेती है।
नुपुर शर्मा ने ट्वीट कर कहा है कि मैं अपने बयान को वापस लेती हूं। मेरी मंशा किसी को कष्ट पहुंचाने की नहीं थी। साथ ही उन्होंने कहा है कि मेरे सामने बार-बार इस प्रकार से हमारे महादेव शिव जी का अपमान किया जा रहा था जिसें मैं बर्दाश्त नहीं कर पायी। उन्होंने लिखा है कि मैं पिछले कई दिनों से टीवी डिबेट में जा रही थी, जहां रोजाना मेरे आराध्य शिव जी का अपमान किया जा रहा था।
‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में जिंदल ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें अभी तक प्रदेश अध्यक्ष गुप्ता का पत्र भी नहीं मिला है। जिंदल ने कहा कि हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने व उनपर हमले करने वालों से सवाल पूछते हुए उन्होंने एक सवाल उवाल उठाया था और उनका किसी समुदाय से जुड़े लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…