आफताब फारुकी/आदिल अहमद
डेस्क: नाइजीरिया से समाचार एजेंसी एपी के द्वारा एक बड़ी खबर आ रही है कि यहाँ के दक्षिणी पश्चिमी इलाके में स्थित ओवो शहर के सेंट फ्रांसिस चर्च के अन्दर चल रही प्रार्थना सभा के दरमियाना अज्ञात हमलावरों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग किया गया है। इस गोलीबारी में 50 से अधिक लोगो के मारे जाने का समाचार स्थानीय मीडिया द्वारा दिया जा रहा है। मृतकों में बच्चे भी शामिल बताये जा रहे है।
मीडिया रिपोर्टस में बताया जा रहा है कि आज “पेटेकोस्ट सन्डे” त्यौहार चर्च में मनाया जा रहा था और हर तरफ खुशियाँ ही खुशियाँ बिखरी थी कि इसी अचानक ये चीख पुकार में बदल गई। आधिकारिक तौर पर नाइजीरियाई प्रशासन ने मृतकों की संख्या को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मरने वालों की संख्या पचास से कहीं ज्यादा है। ये हमला किसने और क्यों किया इसकी भी कोई जानकारी नहीं है। अभी तक किसी संगठन ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। ये किसी स्थानीय ग्रुप का काम है या कोई आतंकी हमला इस बारे में भी प्रशासन साफ तौर पर कुछ भी कहने से बच रहा है। ओवो शहर के जन प्रतिनिधि ओलुवोले ने इस घटना को लेकर कहा है कि ओवो के इतिहास में इतनी भयानक और क्रूर घटना कभी नहीं घटी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…