शाहीन बनारसी
वाराणसी: वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के नक्खीघाट इलाके में एक पुराना भवन अवैध रूप से निर्मित हो रहा था। निर्माण हो रहे भवन का कुछ हिस्सा अचानक गिर जाने से रास्ता चल रहे कई लोग घायल हो गए हैं घायलों में एक महिला भी है। 3 घायलों को मंडली चिकित्सालय लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मंडलीय चिकित्सालय लाए गए घायलो में विशाल, वीरेंद्र और महिला सोनी ने बताया कि रास्ते में काफी जाम था। इसी दरमियान रेलवे ओवरब्रिज के पास निर्माणाधीन एक मकान का कुछ हिस्सा अचानक गिर पड़ा, जिससे कई लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण की सीमा में आने वाले इस क्षेत्र में अंधाधुंध निर्माण कार्य अवैध रूप से होता रहता है। जबकि वाराणसी विकास प्राधिकरण अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर बैठा हुआ है।
प्राधिकरण की इस उदासीनता ने आज एक बड़ी घटना को अंजाम दिला दिया जिसमें कई लोग घायल हुवे है। घायलों में कुछ निजी अस्पताल भी भेजे गए है ऐसे अपुष्ट सुचना प्राप्त हो रही है। जैतपुरा इंस्पेक्टर ने फोन पर बातचीत में बताया कि भवन किस का निर्माण हो रहा था, इसकी अभी जानकारी प्रारंभिक रूप से नहीं प्राप्त हुई है। मामले में राहत बचाव कार्य पूरा हो चुका है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा चुका है मामले में जांच चल रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…