आफ़ताब फारुकी
डेस्क। दिल्ली में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ महिला की हत्या कर शव के टुकड़े कर बैग में भर कर झाड़ियो के पास फेंक दिया गया। खौफनाक वारदात पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके की है जहाँ रविवार देर रात एक बैग के अंदर महिला की लाश के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। बताते चले कि बैग के भीतर टांगों के चार टुकड़ों के अलावा पेट का कुछ हिस्सा पैक कर उसे झाड़ियों में फेंका गया था। महिला के साथ हुई इस खौफनाक वारदात के अवशेष मिलने की खबर मिलने के बाद से जिले में हड़कंप मच गया। तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे। शव का सिर, धड़ और हाथ नहीं थे।
मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद जैसे ही बैग को खोला गया। पुलिस की टीम के होश उड़ गए। बैग के भीतर मानव शरीर के कुछ हिस्से थे। दोनों टांगों के चार टुकड़ों के अलावा पेट का कुछ हिस्सा बैग में था। टांगे देखकर पुलिस अधिकारियों का कहना था कि मानव अवशेष किसी महिला के थे। रात को ही क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को बुलाया गया। काफी देर चली पड़ताल के बाद साक्ष्य जुटाए गए। बाद में अवशेषों को कब्जे में लेकर एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी भेज दिए गए। पुलिस मृतका की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। महिला की पहचान के लिए जिपनेट की मदद ली जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…