तारिक खान
नई दिल्ली: विगत दिनों पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद सियासी गलियारों में ज़बरदस्त उबाल है। इस हत्याकांड के लिए लोग पंजाब सरकार को भी घेर रहे है। बताते चले कि पंजाब सरकार द्वारा सुरक्षा हटाये जाने के बाद 29 मई को सिद्धू मुसेवाला की हत्या हो गई थी और इस हत्या के तार कनाडा से लेकर तिहाड़ तक जुड़े दिखाई दिए। सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्र सरकार के गृह मंत्री अमित शाह सिद्दू मुसेवाला के परिजनों से मुलाकात कर चुके है। मामले में जाँच अभी भी जारी है।
मूसेवाला पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमाई थी, लेकिन वह चुनाव जीतने में असफल रहे थे। बता दें कि राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से विदेश की यात्रा पर थे। वो वीकेंड पर ही वापस लौटे हैं। आज सुबह वो दिल्ली से फ्लाइट के जरिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वो सीधे गाड़ी से मूसा गांव पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के कई नेता थे। पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, विधानसभा में नेता-प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व उप-मुख्यमंत्री ओपी सोनी और पार्टी के कुछ अन्य नेता दल के साथ थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…