शाहीन बनारसी
वाराणसी: वाराणसी की बहुचर्चित और कदीमी ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज़-ए-जुमा मुकम्मल हो चुकी है। भारी तायदात में नमाजियों ने मस्जिद ज्ञानवापी में नमाज़ अदा किया। बाद नमाज़ आज नमाज़ी तिरंगा हाथो में लेकर मस्जिद से बाहर निकले और पुरसुकून तरीको से अपने गंतव्य को गए। आज भी नमाज़ में भारी संख्या में नमाज़ी ज्ञानवापी मस्जिद पहुचे थे। पूरी मस्जिद दौरान-ए-नमाज़ नमाजियों से खचाखच भरी हुई थी।
दौरान-ए-नमाज़ सुरक्षा का का जायजा लेने खुद अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) सुभाष चन्द्र दुबे सडको पर उतरे और भरी दोपहर में सडको पर पैदल भ्रमण किया तथा इलाके में सभी को सुरक्षा का अहसास करवाया। पैदल गश्त के दरमियाना आईपीएस सुभाष चन्द्र दुबे भारी पुलिस बल के साथ दालमंडी, नई सड़क आदि इलाको में पैदल घुमे। इस दरमियान पत्रकारों के सवालो का उन्होंने जवाब भी दिया।
बड़े ही सहज तरीके से जवाब देते हुवे आईपीएस सुभाष चन्द्र दुबे ने एक बेतुके सवाल का बड़ा ही माकूल जवाब दिया। सवाल एक पत्रकार द्वारा पूछा गया कि आज जो जुम्मे की नमाज़ हुई तो क्या कहना चाहेगे आप? बेशक आप भी समझ रहे होंगे कि ये कैसा बेतुका सवाल है. मगर आईपीएस सुभाष चन्द्र दुबे ने इस बेतुके सवाल का भी सहजता से जवाब देते हुवे कहा कि जुमा तो हमेशा होता रहा है। कोई आज नया तो नही हो रहा है। हम अक्सर ही संभ्रांत नागरिको से बातचीत करते है।
बहरहाल, शहर में अमन-ओ-सुकून के साथ नमाज़–ए-जुमा मुकम्मल हुई है। शहर में सभी तरफ अमन का माहोल कायम है। लोग अपने अपने कामो में मशगुल है। शहर बनारस अपने रफ़्तार में पुरसुकून तरीके से जी रहा अहि। कही कोई भी अप्रिय गटना सामने नही आई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…