Crime

लखीमपुर खीरी: किशोरी का शव मिलने से मचा हडकंप

फारुख हुसैन  

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी में सदर कोतवाली क्षेत्र के दोबहा गाव में गन्ने के खेत से नाबालिग किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। नाबालिग किशोरी की गला दबाकर दोनों आंखें को फोड़ा गया है। मामला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले का है, जहाँ एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के दोबहा गांव में गन्ने के खेत से की करीब 15 वर्षीय नाबालिग बेटी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

वही नाबालिग किशोरी का शव गन्ने के खेत में मिलने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मृत अवस्था में गन्ने के खेत में नाबालिग किशोरी के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव को देखने के बाद दुष्कर्म के बाद गला घोटकर और दोनों आंखें फोड़ कर हत्या करने की बात कही है। गन्ने के खेत में नाबालिग किशोरी का शव मिलने के बाद किशोरी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

सुचना मिलने पर भारी पुलिस बल के साथ एसपी लखीमपुर खीरी संजीव सुमन मौके पर पहुंचे और मातहतो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसपी लखीमपुर खीरी संजीव सुमन ने आंख फोड़ने की बात को यह कहकर नकार दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि की जा सकेगी। किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts