ए0 जावेद/करन कुमार
वाराणसी: आज रविवार की सुबह नीम के पेड़ से एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मामला वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी गाव स्थित लंका मैदान का है जहाँ पेड़ की डाल से युवक का शव फंदे से लटका मिला। सुबह के समय टहल रहे लोगो ने जब शव को पेड़ से लटकते हुए देखा तो तत्काल पुलिस को सुचना दिया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर तलाशी शुरू कर दिया है।
अचानक से रविवार सुबह पुलिस ने चंद्रशेखर के खुदकुशी करने की सूचना दी तो परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर का था। भीटी चौकी के दरोगा विश्वनाथ सोनकर ने बताया कि मृतक चंद्रशेखर मौर्य के पास से मिले सुसाइड नोट में मां-बाप से अपनी गलतियों के माफी मांगने की बात कही गई है। साथ ही प्रेमिका से भी मांगते हुए उसे खुश रहने के लिए लिखा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…