ए0 जावेद/अनुराग पाण्डेय
वाराणसी: एक तरफ ज्ञानवापी प्रकरण तो दूसरी तरफ भाजपा की पूर्व प्रवक्ता द्वारा दिला विवादित बयान जिसका विरोध हिंसक रूप कई शहरों में अख्तियार कर चूका है। इसी दरमियान सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखना बेशक एक बड़ी चुनौती थी। इस चुनौती को वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने बखूबी निभाया है।
एक तरफ जहा शांति व्यवस्था कायम रखना तो दूसरी तरफ ज्ञानवापी सर्वे और फिर हर जुमे को इकठ्ठा होने वाली भीड़। इस दरमियान अपराध पर भी अंकुश लगाना चौक पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई थी। मगर चौक इस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा और उनकी टीम ने इस चुनौती का डट कर सामना किया और कानून व्यवस्था का राज कायम रहा।
इस मेहनत के फल स्वरुप प्रशस्ति पत्र देकर पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने उनकी हौसलाअफजाई किया है। बताते चले कि इस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा का वाराणसी जनपद के कार्यकाल में यह पहला थाना है जिसका उन्हें प्रभार मिला है। उनके पूर्व डॉ आशुतोष तिवारी रिकार्ड समय तक इस थाने के प्रभारी रहे है। अब तक सबसे लम्हे वक्त तक चौक थाने के प्रभार का रिकार्ड डॉ आशुतोष तिवारी के नाम है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…