मो0 कुमेल
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को कोर्ट से राहत नहीं मिली है और उनकी ईडी की कस्टडी बढ़ा दिया गया है। जानकारी के अनुसार मंत्री सत्येंद्र जैन की कस्टडी 13 जून तक बढ़ा दी गई है। सत्येंद्र जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है और इस मामले में ईडी ने उनको 30 मई को गिरफ्तार किया था। वित्तीय अपराधों की जांच करने वाली जांच एजेंसी ने हाल ही में उनके परिसरों में छापेमारी की थी। इस दौरान 2.82 करोड़ रुपये और 133 सोने के सिक्कों की बरामदगी की गई थी। जिसके बाद ईडी ने रिमांड बढ़ाने की मांग की थी।
सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि सुबह 7 बजे ED वालों ने हमारे मंत्री सत्येंद्र जैन के घर पर उनकी गैरमौजूदगी में छापा मारा। घर पर सिर्फ़ उनकी पत्नी और बेटी थी। उन्होंने कहा कि ये छापा तब मारा गया, जब सीबीआई पहले छापेमारी कर चुकी थी। सुबह 7 बजे से रात 2 बजे तक छापेमारी की गई। लेकिन ED अभी तक ये नहीं बता पाई कि सत्येंद्र जैन के घर पर क्या मिला, क्या रेड फेल हो गई?
आप प्रवक्ता ने कहा था कि भाजपा के नेता अपनी और सरकार की इज्ज़त बचाने के लिए झूठी कहानी फैला रहे हैं कि इतना पैसा मिला, करोड़ों मिले। जबकि ED के सीजर मेमो में लिखा है कि छापे में एक डिजिटल डिवाइस और लॉकर की चाबी और 2 लाख 79 हजार 200 रुपए मिले थे। भाजपाइयों ने इज्जत बचाने के लिए झूठ गढ़ दिया, खोदा पहाड़ निकली चुहिया, वो भी मेरी हुई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…