तौसीफ अहमद/रेहान अहमद
डेस्क। कोरोना वायरस जिसे अभी तक देश दुनिया भूल नहीं पाया है और न ही कभी भूल पायेगा। इस संक्रमण काल में लोगो ने अपनों को ख़ोया था। हालाँकि कोरोना दर में कमी आने के बाद लोग काफी खुश हुए थे और अपने कारोबार में फिर से मन लगाकर काम करने लगे थे। वही एक बार फिर कोरोना के बढ़ते दर ने लोगो को समस्या में डाल दिया है। देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कुल 7, 240 नए मामले सामने आए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में फिलहाल कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 32, 498 हो गई है। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.08 फीसदी है। देश में फिलहाल रिकवरी रेट 98.71 फीसदी पर आ गया है। हालांकि पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 3591 मरीज ठीक हुए हैं जो नए मरीजों की संख्या से आधे से भी कम है। अब तक देशभर में कुल 4 करोड़, 26 लाख, 40 हजार, 301 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं।
देश में डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर अब 2.13 फीसदी और वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.31 फीसदी हो गई है। अब तक (8 जून तक) देश में कुल 85.38 करोड़ सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के अंदर 3,40,615 सैंपल की जांच की गई है। मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देशभर में कुल 194.59 करोड़ वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…